उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर बाइक खन्ती में जा गिरी जिससे महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख कानुपर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इमरजेन्सी में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अपने वाहन में ले जाकर शहर के नउवाबाग के समीप स्थित नर्सिग होम में भर्ती करा दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी रामलाल की पत्नी आशा देवी 32 अपने रिश्तेदार लक्ष्मी के साथ बाइक से हुसैनगंज थाने के मवई गांव आ रही थी। तभी उसरैना के समीप अनियंत्रित होकर बाइक खन्ती में जा गिरी जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने आशा देवी की हालत चिन्ता जनक देखते हुये कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन इमरजेन्सी में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक अपने वाहन में ले जाकर शहर के नउवाबाग के समीप स्थित नर्सिग होम में भर्ती करा दिया। जहां देर रात उसकी मौत हो गयी। वहीं मृतिका के भाई ने आरोप पगते हुए बताया इमरजेन्सी में तैनात कर्मचारियों की मिली भगत से प्राइवेट एम्बुलेंस चालक हाबी रहते है और कमीशन के बाद प्राइवेट एम्बुलेंस से भेज दिया जाता है हालाकि मृतका का भाई राजेश ने बताया कि एम्बुलेंस चालक आदिल व आकिब उसकी बहन को ले गये और नउवाबाग के समीप स्थित नर्सिग होम में भर्ती करा दिया। इलाज सही न होने कारण उसकी बहन की रात में मौत हो गयी। उसने बताया कि एम्बुलेंस चालकों सहित लक्ष्मी के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करवायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!