Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ले में परिवारिक कलह के चलते महिला ने ज़हरीलां पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी विजय की 27 वर्षीय पत्नी बिनु देवी ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई जिससे घर मे हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By