उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बडेभीट बाबा के समीप रेलवे लाइन पार कर रही विकलांग महिला की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली बाबा का पुरवा देवी गांव निवासी छोटे लाल की 25 वर्षीय पत्नी रोशनी देवी शौचक्रिया करने के लिए गयी थी। वापस लौटते समय जब वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी माल गाड़ी की चपेट में आ जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!