उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी त्यौहारो होली, रमजान, ईद–उल–फितर(ईद) आदि पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्दपूर्ण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों की हार्दिक शुभकामानाएं देते हुए कहा कि त्यौहारो को हर्षोल्लास के साथ भाईचारे के साथ एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करते हुए मिलजुलकर मनाये जाने की परम्परा रही है, उसी परम्परा का निर्वहन करते हुए हम सब इस बार भी सभी त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से आम जनमानस की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर मनाए। उन्होंने कहा कि त्यौहारो के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और त्यौहारो को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियो, पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी होलिका दहन वाले स्थलों का निरीक्षण कर ले कि आस–पास बिजली के तार न हो यदि हो तो सुव्यवस्थित ढंग से हो ताकि होलिका दहन में कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा जिन तहसीलों/थानों में पीस कमेटी की बैठक नहीं हुई है, जल्द से जल्द करा ले। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी त्यौहारों के दृष्टिगत मन्दिरों, मस्जिदों के आस–पास साफ–सफाई , चूना का छिड़काव आदि करा लिया जाय। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आवागमन मार्ग में यदि गड्ढे है, तो जल्द से जल्द सही करा ले साथ ही मन्दिर, मस्जिद जाने वाले मार्ग में यदि गड्ढे हो तो उनको गड्ढामुक्त करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी को दिए। उन्होंने कहा कि फायर सेफ्टी के दृष्टिगत ट्रैफिक पुलिस से समन्वय कर फायर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं कर ली जाय ताकि कोई समस्या न हो, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अपने कर्मियों का आंतरिक प्रशिक्षण करा ले। साथ ही लाइफ सेविंग आदि की उपकरण की व्यवस्था कर ले। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत से कहा कि अपने -अपने क्षेत्र में त्यौहारो में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करें। नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस अतिक्रमण हटवाए। चिन्हित असामाजिक तत्वों को भारी मुचलके पर पाबंद किया जाय, कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखे इसमें कोई समझौता न किया जाय। उन्होंने कहा डीजे निर्धारित समय और डेसिबल में ही बजाय जाय। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियो को निर्देशित किया कि समय से नालियों की साफ सफाई और सिल्ट का उठान करा ले। त्यौहारों में मस्जिदों के पास प्रतिबंधित पशु न जाने पाए। जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाय साथ ही विद्युत, स्वास्थ्य, नगर निकाय का भी कंट्रोल रूम बनाया जाय और तैनात कर्मचारियों के नंबर का भी प्रचार प्रसार कराया जाय ताकि आमजन मानस को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दे, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाय, सोशल मीडिया पर कोई नकारात्मक /अफवाह संबंधित खबर न चलाई जाय यदि चलती है उसका ससमय खंडन कराया जाय। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि त्यौहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रहे एवं बल्क में खाद्य सामग्री बनाने वाले की भी जांच की जाय और सही न पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाई की जाय। आगामी त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु किसी भी सम्भावित समस्या/सुविधाओं/सुझावों समिति के सदस्यों एवं सम्भ्रान्त नागरिकों से प्राप्त हुए है, विभागीय अधिकारियो को नियमानुसार कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिये। होलिका दहन वाले स्थान पर साफ सफाई और चूना का छिड़काव कराने के निर्देश संबंधितों को दिए एवं यदि होलिका दहन पक्की सड़क पर हो रहा है तो बालू, मिट्टी आदि की व्यवस्था करा दी जाय ताकि पक्की सड़क खराब न हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अपने–अपने स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित रहे और एम्बुलेंस सही लोकेशन पर मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस नौशीन, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)।अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) सुनील कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, खाद्य अभिहित अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, विद्युत, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद बीरेंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल शिवचन्द्र शुक्ला, आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग सहित संभ्रांत नागरीकगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!