G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर हरदो गाँव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको।इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी राम प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर रोड पर हरदो गाँव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवधेश घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके रिश्तेदार शंकर ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share