उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में देश में बढ़ी बेरोजगारी, मंहगाई व मनरेगा योजना का स्वरूप बदलने को लेकर आज कचेहरी प्रांगण में कांग्रेसी जनों द्वारा गांधी प्रतिमा के सामने बैठकर शांतिपूर्वक सत्याग्रह किया गया एवं गांधी जी का भजन रघुपति राघव राजाराम गाते हुए उनके बताये मार्ग पर चलते हुए बराबर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करते रहने का संकल्प किया गया।।सत्याग्रह में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा पोषित व्याप्त भ्रष्टाचार देश को खोखला कर चुका है, मंहगाई से त्रस्त आम जन मानस कराह रहा है उस पर भी तरस न खाकर अब ग्रामीण मजदूरों के हित में चल रही मनरेगा योजना के पूरे ढांचे को बदल कर उनका अधिकार छीना जा रहा है जिसे कांग्रेस हर हालात में नहीं होने देगी सत्याग्रह में मुख्यरूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, कलीम उल्ला सिद्दीकी पार्टी प्रवक्ता ई देवी प्रकाश दुबे, राजीव लोचन निषाद, राजू लोधी, आशीष गौड़,आरिफ खान,मनोज घायल, अमर नाथ कैथल, राम नरेश महराज, रिक्की सरदार, शमशाद भाई, अनुग्रह नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र, आदित्य श्रीवास्तव, आनंद सिंह गौतम, सुधीश पांडेय, हम्माद हुसैन, अभय शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

