उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर के आगे सराय इदरीश मोड़ के बाजू बकउला तालाब के पास झाड़ियों के बीच एक किशोर के गले को चाकू से काटने की कोशिश की गई। किशोर जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा और किसी तरह भाग कर सराय मोड़ सड़क पर आ गया। पहले लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है। बाद में गले में चाकू के निशान देखकर एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया। घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सराय इदरीश गांव के पास के ही लाड़लेपुर गाँव निवासी राम प्रताप पासवान का 12 वर्षीय पुत्र साजन पासवान गरीब घर से ताल्लुक रखता है। पिता तालाब में मछली पकड़ने का काम करता है। दोपहर बाद सराय इदरीश मोड़ पर बकउला तालाब के पास झाड़ियों से चीखता-चिल्लाता सड़क की ओर भागा।

वहां पर मौजूद लोगों ने समझा कि एक्सीडेंट हुआ है लेकिन जब उसके गले में चाकू का निशान देखा गया तो पुलिस को फौरन सूचित किया गया। किशोर के गले को काटने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन जान बचाने के लिए वह संघर्ष करता रहा और किसी तरह कातिलों के चंगुल से छूट गया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में हथगांम सीएचसी पहुँचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही प्रभारी निरीक्षक हथगाम दुर्गेश प्रसाद गुप्त, सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष खखरेरू विद्या प्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज छिवलहा उत्कर्ष मिश्र सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा।

काफी देर तक खेतों और आसपास कांबिंग की गई। पुलिस ने मौके से चाकू और किशोर की चप्पलें बरामद की। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। डॉक्टर के अनुसार घायल किशोर का गला फिलहाल सुरक्षित है। लोग इस बात को लेकर हैरत में थे कि युवक लाड़लेपुर से झाड़ियों के पास कैसे पहुंचा। उसे या तो उसके यार दोस्त लेकर गए या उसकी पकड़ की गई। यह रहस्य बना हुआ है। किशोर गरीब परिवार से है। पुलिस एवं प्रशासन और ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा कि उसकी हत्या की कोशिश किस लिए की गई होगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!