G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड उधन्नापुर गाँव की मोड के समीप आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक व सवार किशोर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को भर्ती कर चालक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गांव निवासी दिलीप कुमार का 35 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ अपने गाँव निवासी राधेश्याम के 15 वर्षीय पुत्र पवन को बाइक पर सवार कर आज सुबह शादी-विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए साथ जा रहे था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधन्नापुर गाँव की मोड के समीप पहुंची। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक सिद्धार्थ और किशोर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक सिद्धार्थ को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर किशोर पवन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल पवन के साथ अस्पताल पहुंचे उसके भाई शिवा ने घटना के बारे में जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share