उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के ख़ागा व सत नरैनी रेलवे स्टेशन के बीच कुरा गाँव के समीप कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस में सवार यात्री चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवानों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला निवासी राजा राम का 45 वर्षीय पुत्र राजेश कश्यप आज कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन पर सवार होकर प्रयाग राज की ओर जा रहा था।

जब ट्रेन ख़ागा व सत नरैनी रेलवे स्टेशन के बीच कुरा गाँव के समीप पहुंची तभी वह चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। हादशे कि सूचना आरपीएफ को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से आरपीएफ कॉन्सटेबल राना मौर्या के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे आरपीएफ कॉन्सटेबल राना मौर्या ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

