G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर लंका पक्का तालाब के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी गिरजा शंकर का 24 वर्षीय पुत्र श्री राम उर्फ टिर्री बाइक से रिश्तेदार में जा रहा था। जब बवह लंका पक्का तालाब के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार चार पहिया ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share