G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में स्थित नाले में गिरकर मजदूर की मौत हो गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय बृजेश पटेल मजदूरी करता था। देर रात काम करके वह पैदल घर जा रहा था। तभी घर के नजदीक पहुंचते ही मजदूर का पैर अचानक फिसलकर गहरे नाले में चला गया। जिससे उसके गर्दन की हड्डी टूट गई। उसके परिजन आनन फानन घायल मजदूर को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजेश पटेल ने बताया कि अंधेरा होने के चलते भाई हादसे का शिकार हुआ है। भाई की मौत से परिवार मे हाहाकार मचा हुआ है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share