उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अस्पताल में अचेत अवस्था मे लगभग 40 वर्षीय एक युवक अस्पताल में भर्ती था। जिसको कोई अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचा कर चला गया था। डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। उसके साथ उसका कोई अपना परिजन नही था। जिसकी जानकारी ज़ीशान न्यूज़ के सम्पादक इलियास खान को हुई तो इस बात की गहनता से जानकारी करने पर पता चला कि उसके पास से एक आधार कार्ड मिला है जिसमे हथगांम थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव निवासी रईश अहमद पुत्र रसूल बक्स दर्ज है।

इस आधार पर ज़ीशान न्यूज़ के यूट्यूब और वेबसाइड पर खबर चलाई गई। तो परिजनों को जानकारी हुई परिजन भागे हुए जिला अस्पताल पहुँचे मगर जब तक बहोत देर हो चुकी थी। आज सुबह उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचे मृतक के भाई नसीम अहमद ने बताया लगभग 5 वर्षों से यह घर से बिना बताए कही चले गए थे। काफी खोज बीन की गई कोई पता नही चला अचानक मिलने की सूचना मिली तो इस हाल में मिली। परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share