G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गाँव मे लड़का पक्ष के शादी से इनकार करने पर युवती ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गाँव निवासी थुन्ना की 18 वर्षीय पुत्री रुकसाना के रिस्ते की बात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गाँव निवासी मो० रईश के पुत्र के साथ चल रही थी। किसी वजह से दोनो परिवारों के बीच सहमति नही बनी और लड़के वाले वापस चले गए।

उसके बाद रुकशाना ने ज़हरीला पदार्थ ख़ा लिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुशील कुमार व पायलट सन्तोष के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही जब घटना की सूचना लड़का पक्ष को पहुँची तो तुरन्त मो० रईश अपने बड़े बेटे की पत्नी के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और अपने बेटे की शादी रुकशाना के साथ करने का उसके परिजनों को आश्वासन दिया। इलाज के बाद दोनो पक्ष रुकशाना को साथ लेकर घर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share