G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के चकभुनगा गाँव में अचानक तबियत खराब होने पर युवती को सीएचसी ले गये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं शक होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। जानकारी के अनुसार चकभुनगापुर गांव निवासी शिवचन्द्र की पुत्री रूची पाल की अचानक गुरूवार की दोपहर तबियत खराब हो गयी। जिस पर परिजन उसे तुरन्त उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतिका के परिजनो का कहना है कि शक के आधार पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share