उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम अरबपुर मजरे करियामऊ घर के बाहर खेल रहे बालक को जहरीले साँप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अबरपुर मजरे करियामऊ गांव निवासी संदीप कुमार का 6 वर्षीय पुत्र प्रतीक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बालक को साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनो को हुयी तो इलाज के लिए अस्ताल न लाकर झाड फूक कराने के लिए ले गये कई घन्टे बाद जब कोई फायदा न हुआ तो उसे अस्पताल लेकर जाने लगे तभी बालक ने रास्ते में दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मचा गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!