उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरांय अभय्या गांव में घरेलू काम करते समय किशोरी का हाथ कटे हुए तार से छू गया। जिससे किशोरी करंट की चपेट आकर झुलस गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उडको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय अभय्या गाँव निवासी दशरथ की 16 वर्षीय पुत्री नेहा घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी घर मे लगे बिजलीं के तार को छू लिया तार कटा हुआ था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो किसी तरह उसको करंट से अलगकर इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share