उत्तर प्रदेश फतेहपुर बिंदकी तहसील में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। शाम तक जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो नाराज यूनियन के लोग तहसील के गेट के सामने मुख्य मार्ग में बैठकर रोड जाम कर दिया। रोड जाम करते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। रोड जाम की जानकारी मिलने पर तहसीलदार नायब तहसीलदार विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे इसके बाद यूनियन का ज्ञापन लिया गया और समस्याएं हल करने का आश्वासन दिया गया तब कहीं जाकर के जाम खोला गया। नगर के तहसील परिसर में शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। धरना प्रदर्शन में मांग की गई की आंधी तूफान से तमाम विद्युत सब स्टेशनों के अंतर्गत बिजली के खंबे तथा तार टूट गए हैं जिनको अभिलंब ठीक करा कर विद्युत आपूर्ति चालू कराई जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से निदान दिलाया जाए। बिजली की कटौती बंद की जाए। बिंदकी तहसील में तमाम प्राइवेट कर्मचारी कार्यालय में बैठकर किसानों का उत्पीड़न करते हैं इसे बंद कराया जाए। हदबंदी तथा बटवारा के मुकदमों में रिपोर्ट देने की समय सीमा तय की जाए तथा मुकदमों का समय से निस्तारण कराया जाए। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बन रही पानी की टंकियां को समय से बनवाकर जलापूर्ति चालू की जाए। कल्याणपुर गांव से गुजरने वाले हाईवे पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई। फतेहपुर जनपद में बढ़ रहे अपराधों को रोकने की मांग की गई। अवैध खनन तथा ओवरलोड का धंधा बंद कराया जाए। नहरो में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए। धान की रोपाई के लिए डीएपी खाद तथा अन्य खाद दवा भी उपलब्ध कराई जाए। धरना प्रदर्शन में कहां गया कि 15 जून को हरिद्वार में यूनियन का चिंतन शिविर है जिसमें भारी संख्या में किसानों को दून एक्सप्रेस से हरिद्वार जाना है। जिसके लिए दून एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त डिब्बा जोड़े जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में शाम 4:30 बजे तक जब कोई नहीं पहुंचा तो नाराज यूनियन के लोग तहसील गेट के सामने बैठकर रोड जाम कर दिया। रोड जाम करने की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

इसके अलावा तहसीलदार अचिलेश कुमार सिंह नायब तहसीलदार रचना यादव, विद्युत विभाग के एसडीओ सुदामा प्रसाद जेई महमूद आलम टीजीटू विकास मौर्य आदि पहुंचे काफी प्रयास के बाद यूनियन के लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन दिया अधिकारियों ने समस्याएं जल्द हल करने का आश्वासन दिया। लगभग 5:30 बजे जाम खुल पाया यानी लगभग 1 घंटे तक जाम लग रहा। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामसराय पटेल जिला अध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम जिला महासचिव नवल सिंह पटेल जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जिला प्रवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला जिला उपाध्यक्ष अनिल पटेल जिला सचिव भानु सिंह जिला सचिव जय सिंह यादव जिला संरक्षक यदुनंदन आर्य तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव तहसील महासचिव अनूप शैनी, के अलावा एक लाख अहमद राजेश कुमारी उत्तम सानू चौहान मुन्नी सिंह नागेंद्र यादव मुन्ना शेख फौजिया खान नीतू सावित्री राजू गुप्ता राजेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!