उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर आर टी ओ ऑफिस के सामने फैजान बॉडी मेकर के कारखाने में कारीगर का सन्दिग्ध अवस्था में शव लटका मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सोहद मऊ गांव निवासी इनायत उल्ला का 28 वर्षीय पुत्र सलमान 13 जनवरी 2025 से सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर आर टी ओ ऑफिस के सामने फैजान बॉडी मेकर के कारखाने में काम कर रहा था। बख़रीद की छुट्टी में घर गया उसके बाद वापस कारखाने आने पर सन्दिग्ध अवास्था में कारखाने के अंदर उसका शव फाँसी के फन्दे से लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की जांच पड़ता है कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!