उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर और बुलट चौराहे के बीच अनियंत्रित ई- रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची 112 डायल ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को फोन किया तो घटना स्थल पर पहुँचे एम्बुलेन्स के ईएमटी अनुज पटेल ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अज्ञात में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में लोगों ने बताया कि यह अबुनगर में बराबर देखा जाता था। तो अबुनगर के स्थानीयों से सम्पर्क कर शिनाख्त करा उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मृतक की मां पार्वती देवी ने जब पुत्र के शव को देखा तो उसका रो रो कर हाल बेहाल होता रहा।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अबूनगर मोहल्ला निवासी स्व. राम प्रसाद मौर्य का 42 वर्षीय पुत्र घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर और बुलेट चौराहे के बीच पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्से में सवार राजेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को बुलाया और घायल को एम्बुलेन्स के ईएमटी अनुज पटेल के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँचे परिजन शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!