उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के करसवाँ गांव में अपने घर की खुली छत पर कुर्सी पर बैठा युवक अचानक कुर्सी सहित छत से नीचे गिरकर गंभीर हो उसे घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करसवाँ गांव निवासी भदई का 30 वर्षीय पुत्र संतराम आज अपने घर की खुली छत पर कुर्सी पर बैठा था।

तभी अचानक वह कुर्सी सहित छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनो को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share