उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के जिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौंवां गांव निवासी राम अवतार तिवारी का 45 वर्षीय पुत्र अनिल तिवारी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए किशनपुर जा रहा था।

जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share