उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा के पास लू लगने से युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नसिरपीर मोहल्ला निवासी स्व0 महावीर का 22 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार शुक्रवार की दोपहर किसी काम से गया था। तभी गडरियनपुरवा के समीप अचानक लू लग जाने से मौके पर ही गिरकर अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share