उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सांतो धरमपुर गाँव में दो दिन पूर्व घर से निकले वृद्ध का शव ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के खेमकरन बसई गांव निवासी स्व0 रामचरन का 67 वर्षीय पुत्र राममनोहर लोधी दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था। बताते है कि असोथर खागा बार्डर के पास अचानक गिर कर उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पुत्र मौजी लाल ने बताया कि उसके पिता की हो सकता है लू लगने से मौत हुयी हो।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share