उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव की रहने वाली एक विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने कौशांबी जनपद स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से पति मौके से पैसा लेने के बहाने फरार हो गया। कौशांबी जनपद के हिनौता गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार अपनी पुत्री की शादी 12 वर्ष पूर्व खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव के रहने वाले छोटू पुत्र स्वर्गीय बाबू लाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था। मृतक महिला के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दामाद के द्वारा पुत्री के साथ अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट करता रहता था। जिसकी सूचना पुत्री के द्वारा फोन पर दी गई । सूचना पर दामाद के घर पहुंच कर दोनों को आपस में प्रेम पूर्व रहने की सलाह दी गई 13 जून को सुबह लगभग 11:00 बेटी के द्वारा फोन कर रोते हुए बताया कि आप मुझे यहां से ले जाओ नहीं तो आपका दामाद मुझे मार डालेगा । जब मैं अपने गांव से रहमतपुर पहुंचा तो आसपास के लोगों ने बताया कि आपकी लड़की को जहर खिला दिया गया है । जिसको लेकर कौशांबी जनपद के तेजमती अस्पताल में लेकर गए हुए हैं। जब अस्पताल पहुंच कर देखा तो मेरी बेटी मर चुकी थी। अस्पताल से पैसा लेने का बहाना बनाकर दामाद मौके से फरार हो गया । इसके बाद मृतक महिला का पोस्टमार्टम कौशांबी जनपद के टेवा में कराया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति छोटू शराबी किस्म का व्यक्ति था। जो अक्सर अपने पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। महिला ने खाने के लिए गांव के एक व्यक्ति से पांच कुंतल गेहूं लिया था। पति शराबी होने के कारण महिला ने एक बकरे को बेचकर जिससे गेहूं लिया था। उसको पैसा देने जा रहे थे। वही पति शराब पीने के लिए पत्नी से पैसा मांगने लगा । जिसको लेकर पति ने पत्नी को जमकर पीटा और इसके बाद जहरीला पदार्थ खिला दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मंझनपुर में महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। और मृतक के मायके परिजनों ने तहरीर दिया है। जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जायेगा
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!