G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर में स्थित शराब ठेका के सामने दूसरी पट्टी में राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अधेड का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त होने के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विजय नगर निवासी स्व0 अशरफी लाल का 50 वर्षीय पुत्र अमर लाल जो शराब पीने का आदी था। बताते है कि रविवार की सुबह लगभग 8 बजे शराब ठेका के सामने दूसरी पट्टी में मृत अवस्था में पडा था। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक का पुत्र राजू गुप्ता ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share