G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली के शिवदत्त का पुरवा गांव निवासी मनमोहन का 45 वर्षीय पुत्र दयाशंकर शनिवार की रात लगभग 8 बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। जब वह ओवर ब्रिज पर पहुंचा तभी बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक मौके में ट्रक छोडकर भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share