उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खजुहा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाफरगंज और मंसूरपुर मे जहानाबाद विद्यायक राजेंद्र पटेल ने डिजिटल लाइब्रेरी का फीता काटकर उद्धघाटन किया गया। जहानबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने अपनी विधानसभा के अंतर्गत खजुहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाफरगंज में और मंसूरपुर मे शासन की मंशानुरूप हर ग्राम पंचयत मे डिजिटल लाईब्रेरी का निर्माण होना है। जिससे गाँव के बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। यह व्यवस्था प्रदेश के हर ग्राम पंचायत मे नि शुल्क उपलब्ध होंगी। विधायक राजेंद्र पटेल ने इस मौके पर बताया कि डबल इंजिन की सरकर प्रदेश में युवाओं के विकास लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण हर ब्लॉक स्तर पर करा रही है। साथ है रोजगार के लिए पांच लाख तक का बिना गारंटी का लोन योगी सरकार दे रही। जिससे युवाओं अपना स्वयं की आर्थिक स्थित सुधार सकें। इस मौके पर खजुहा खण्ड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल ग्राम विकास अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ,अवनीश पटेल, बच्छराज सोनकर, ग्राम प्रधान चन्द्रकिशोर कुतार ,अरविन्द दुबे, रामशरण सिंह चौहान ,सहित भाजपा नेता विमलेश पटेल, सूतीक्ष्ण सिंह, शिवनरायण निषाद ,मुकेश शर्मा, विवेक शर्मा, सुददन दीक्षित, दीपक शुक्ला, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!