उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा जनपद में लगातार जागरूकता कैंप लगाकर निराश्रित बच्चों का चिन्हांकन किया जा रहा है। जिससे उन बच्चों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर उनके विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में जनपद में विभिन्न स्थानों पर कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रेलवे स्टेशन बस स्टॉप मलीन बस्तियां तथा सभी तहसीलों में कैंपों का आयोजन किया जाना है। चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक द्वारा बताया गया कि कैंप आयोजन का मुख्य उद्देश्य निराश्रित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ते हुए उनका विकास करना है। जिससे वह अपने किसी भी अधिकार से वंचित न रह सके। यदि जनपद में आपको कोई भी निराश्रित बच्चा मिलता है तो इसकी सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दे या 9 451518757 पर दे जिससे बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा संपर्क करके बच्चों को योजनाओं से जोड़ा जा सके कैंपों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को योजनाओं से जोड़कर उनके पूर्ण विकास को करना है कैंप में जिला विधिक प्राधिकरण की टीम भी उपलब्ध रहती है

यदि किसी बालक को विधिक सहायता चाहिए या बालक का आधार नामांकन करवरकर उनको योजनाओं से जोड़ना हो तो उनके लिए जितनी भी लीगल सुविधाएं हैं वह सब कैंपों में प्रोवाइड की जाती है रेलवे स्टेशन में आयोजित इस कैंप में यात्रियों तथा रेलवे स्टेशन पर सभी लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया और बताया गया कि आपको अगर कोई भी निराश्रित बच्चा मिलता है तो आपको 1098 नंबर डायल कर बच्चों की सूचना संबंधित अधिकारी को देना है जिससे अधिकारी संपर्क कर उन बच्चों को योजनाओं से जोड सके कैंप में हब फॉर एंपावरमेंट कोऑर्डिनेटर पूनम त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि सरकार की विभिन्न योजनाएं हैं जैसे स्पॉन्सरशिप योजना बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना इन योजनाओं का भी लाभ कैसे बच्चों को दिलाया जाएगा इसके विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में फतेहपुर रेलवे स्टेशन सी एम आई महेंद्र गुप्ता, टी आई संदीप सिंह, आर पी एफ से कंपनी कमांडर ए के यादव, आर एस यादव, जी आर पी से राजकुमार मौर्य, बाल संरक्षण अधिकारी सविता विश्वकर्मा, सलोनी बाजपेई, सरिता भारती चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नीरू पाठक परामर्श दाता अंकित जायसवाल केस वर्कर सुनीता द्विवेदी,शेखर सिंह ऋषि सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!