G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के चौक मोहल्ले में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अब्दुल रहीम का 50 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शमीम बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए चौक मोहल्ले गया था।

तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे शमीम रोड पर गिरकर घायल हो गया घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share