G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के समीप ट्रैक्टर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी स्व. रामेश्वर का 50 वर्षीय कमलेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कही गया था।

वहां से बीती देर रात वापस घर लौट रहा था तभी थाना क्षेत्र के छिवलहा के समीप ट्रैक्टर उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share