उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलंदा कस्बे के समीप चलती ऑटो से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अभइया लक्ष्मणपुर गांव निवासी जिया लाल का 55 वर्षीय पुत्र रतिपाल ऑटो पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब ऑटो थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंचा तभी चलते ऑटो से गिरकर रतिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी प्रशुनेन्द्र व पायलेट आकाश ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share