G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से गायब हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बकेवर कस्बा निवासी छेददु का 30 वर्षीय पुत्र गोलू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए देवमई स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share