उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में घर की छत से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी नंदराज का 15 वर्षीय पुत्र छोटू अपने घर की छत पर था। तभी अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!