G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा गाँव के समीप के पेड के नीचे बैठे युवक की अचानक मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के 12/48 ग्वालटोली निवासी बिन्दा चरन का 30 वर्षीय पुत्र जनार्दन जो सौंरा स्थित सोयाबीन फैक्ट्री में नौकरी करता था।

साथ ही शराब पीने का आदी था। बताते है कि रात में जमकर शराब पिया था दूसरे दिन शराब पीकर पेड के नीचे जाकर बैठ गया। दोपहर बाद वहीं उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share