उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के नवाबगंज गाँव मे ठेकेदार बिजलीं के खम्बे लगवा रहा था। तभी खम्बा खड़ा करते समय गिरने से ठेकेदार घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुगलानी गाँव निवासी अखिलेश का 26 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार जो बिजलीं विभाग में ठेकेदारी करता है।

वह थाना क्षेत्र के नवाबगंज गाँव में बिजलीं के खम्बे लगवा रहा था तभी खम्बा खड़ा करते समय खम्बा ठेकेदार के ऊपर गिर गया। जिससे योगेंद्र घायल हो गया घायल आस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!