G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पतल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के काँधी गांव निवासी शिव कुमार का 22 वर्षीय पुत्र राज बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र किसी काम से गया था। जब वह थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर पहुंचा तभी ट्रक की चपेट में आकर राज घायल हो गया।

घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share