उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव में रोड किनारे अपने घर के सामने दुकान लगाए महिला को जहरीले सांप ने काट लिया।जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी अब्दुल अजीज की 65 वर्षीय पत्नी अपने घर के बाहर रोड किनारे दुकान लगाकर कुछ काम कर रही थी।

तभी उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share