G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के समीप स्थित खेत में लगे नलकूप की रखवाली करने गए किसान को बीती रात चोर ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी सुबह जब परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गाँव निवासी स्व. राम गोपाल का 70 वर्षीय पुत्र शिव दयाल गांव के समीप स्थित अपने खेत में लगे नलकूप की बीती रात रखवाली करने गया था।

तभी चोरी करने की नीयत से पहुंचे चोर ने उसको हारदार हथियार से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर फरार हो गया। सुबह जब हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घटना की सूचना स्थानीय पुलिस दी गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share