उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुरी गाँव के समीप मंगलवार की शाम रिन्द नदी में नहाने गया अधेड़ गहरे पानी डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी गांव निवासी छेदुआ का 55 वर्षीय पुत्र रामखेलावन मजदूरी करता था। शाम पांच बजे घर आने के बाद वह समीप ही स्थित रिन्द नदी में नहाने चला गया। तभी अचानक वह नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। तभी वहां मछुआरों ने उसे देख लिया। आधे घण्टे के बाद उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों को जानकारी हुई तो सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वही घटना की सूचना मिलते घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!