G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे 2 में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर दूसरी साइड में सामने से आ रहे डीसीएम से टकरा गई। टक्कर लगते ही ग्रामीणों ने बचाव के लिए दौड़ें। आसपास के लोग एवं पुलिस के द्वारा 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी अभिजीत पुत्र गोपाल सिंह चौहान कानपुर से खागा जा रहे थे। और जैसे ही थाना क्षेत्र के अरबपुर मजरे करियामऊ के पास पहुंचे। अचानक चार पहिया कार का अगला टायर फट जाने से गाड़ी संतुलन बिगड गया। और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी साइड से आ रही डीसीएम से टकरा गई। कार में सवार चालक – अभिजीत, सहित झल्लर मौर्य पुत्र ठाकुरदीन निवासी संवत, अंकित पुत्र जय नारायण निवासी लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के चलते चार पहिया गाड़ी रोड पर क्षति ग्रस्त हो कर बिखर गई। जिससे लगभग एक घंटे तक नेशनल हाईवे पूरी तरह प्रवाहित रहा। पुलिस के पहुंचने पर यातायात को सुचारू आवागमन शुरू किया गया। सुबह की घटना होने के चलते हैं ग्रामीणों ने बचाव के लिए दौड़ें और और मौके पर पहूंची पुलिस ने घायलों को एबुलेस सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share