उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार माँ बेटा दोनो घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने पुत्र की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर माँ को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव निवासी राम श्वामेर का 25 वर्षीय पुत्र विनय अपनी 45 वर्षीय माँ रेखा देवी को बाइक पर सवार कर मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गाँव अपने मामा के घर जा रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार माँ बेटा दोनो घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने विनय की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!