G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की शाहीपुर गांव निवासी राम औतार का 22 वर्षीय पुत्र दीपू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे क्रासिंग के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share