उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के समीप स्थित ईट भट्टे में काम कर रहे मजदूर को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी साथियों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर गाँव निवासी हरि प्रकाश का 30 वर्षीय पुत्र पाप्पू शंकर गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव के समीप ईट भट्टे में विगत 6 माह से मजदूरी करता था। आज सुबह भट्टे में काम करते समय उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी साथी मजदूरों को होने पर फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही अस्पताल पहुंचे मृतक कब भाई कृपा शंकर ने बताया भाई 6 माह से इस भट्टे में मजदूरी करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share