उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गांव की मोड के समीप बाइको की भिड़ंत में दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दूसरे को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव निवासी फूल सिंह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के पमरौली गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत जो गई। जिसमें दोनो बाइक सवार घायल हों गए। घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने छोटू की हालत गम्भीर देखते हुए सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!