उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में रात में युवक घर के समीप गहरे कुएं में गिर गया। जिसकी जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कुँए से बाहर निकाल कर उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे संदिग्ध अवस्था में गाँव निवासी राजेश का 18 वर्षीय पुत्र निखिल घर के समीप एक गहरे कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने की जानकारी मिलने पर परिजनों तथा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। गंभीर घायल युवक निखिल को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!