उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र में रात में अपने घर के अंदर चारपाई में शो रहे किसान को सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद किसान की हालत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ लिया और किसान को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर गांव में गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे किस बोधि लाल उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र फगुनी अपने घर के अंदर चारपाई में सो रहा था। तभी सांप ने उनके एक हाथ में काट लिया सांप के काटने के बाद उनकी नींद खुली तो शोर मचाने पर परिजन भी जाग गए। परिजनों ने सांप को पकड़ लिया। किसान बोधिलाल की हालत गंभीर देखते हुए परिजन इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज के कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!