G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप पिकअप ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दिया। जिससे शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दरबेसाबाद गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार की सुबह लगभग 7:00 तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक महेश चंद्र उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र ननकऊ निवासी मोहल्ला बनारसी धाम कुंवरपुर रोड बिंदकी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ko
गंभीर घायल शिक्षक को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बताते चले की घायल शिक्षक महेश चंद्र बिंदकी कस्बे के दयानंद इंटर कॉलेज में शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर दयानंद इंटर कॉलेज के तमाम शिक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल शिक्षक महेश चंद्र को देखने पहुंचे। उधर दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली बिंदकी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया और कानूनी कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share