उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर लखनऊ बाईपास के समीप सुबह भोर पहर हाइवे किनारे खडे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार औरेईया जनपद के थाना अजीत मल गांव बाबरपुर निवासी अब्दुल कलाम का 35 वर्षीय पुत्र इकरार ट्रक खलासी था। बताते है कि चालक असफाक अली निवासी निवासी फिरोज नगर थाना अजीतमल के साथ ट्रक से भाडा लेकर के जा रहे थे। जैसे ही वाहन लखनऊ बाईपास नेशनल हाइवे 2 में पहुंचा तभी हाइवे किनारे खडे ट्रक में पीछे से जा घुसा जिससे खलासी इकरार की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं चालक घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के छोटे भाई अबरार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share