G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कसेरूआ में देररात बारिश होने के दौरान दिवार ढह जाने से महिला की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कसेरूआ गांव निवासी लाल सिंह की पत्नी राधा देवी खाना खाने के बाद अपने कमरे में बैठी थी तभी तेज बारिश के दौरान अचानक दीवार ढह गयी। जिसके मलबे नीचे दब गयी। शोर शराबा सुनकर परिजन व आस पास के लोगो ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस बीच मलबे में दबे रहने के कारण महिला की मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share