G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरस्ती गांव के समीप दोस्तो संग गूलर के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा किशोर गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरस्ती गांव निवासी अभय सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अंशु सिंह गांव के समीप दोस्तों के संग गुलर के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था।

तभी उसका पैर पिछला और वह पेड़ से नीचे गिर गया जिससे उसका एक हाथ दो जगह से टूट गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना।स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share